पाकिस्तान में रिश्तेदारों ने मां-बेटी को जिंदा दीवार में चुनवाया:देवर ने प्रॉपर्टी के लालच में मारपीट की

Updated on 02-07-2024 02:00 PM

पाकिस्तान के हैदराबाद में एक मां-बेटी को उन्हीं के रिश्तेदारों ने दीवार में चुनवा दिया। पाकिस्तानी न्यूज चैनल ARY के मुताबिक स्थानीय लोगों ने जब बच्ची की चीख पुकार सुनी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस ने लोगों की मदद से दीवार तोड़ी और मां-बेटी को बचा लिया। दोनों की हालत गंभीर है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला को दीवार में चुनवाने वाला उसी का देवर था, जिसका नाम सोहेल है। सोहेल ने अपने बेटों के साथ मिलकर महिला को एक कमरे में बद कर दिया और उसके बाहर चारों तरफ से दीवार खड़ी कर दी।

महिला ने आरोप लगाया कि सोहेल उन्हें कई सालों से प्रॉपर्टी के लिए परेशान कर रहा था। महिला ने आरोप लगाया कि सोहेल की पत्नी ने भी उसके साथ मारपीट की। पुलिस को मौके से घर की प्रॉपर्टी के कागजात मिले हैं।

महिला के पति की 20 साल पहले मौत हो चुकी है
महिला का नाम तस्लीम है। तस्लीम ने पुलिस को बताया कि उसके पति अब्दुल हक की 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी बेटी के साथ घर के बीच वाले हिस्से में रह रही थी। सोहेल पूरे घर को हड़पना चाहता था।

पहले सोहेल ने तस्लीम को घर की बाकी जरूरी चीजों से वंचित रखा। इसके बाद शुक्रवार (28 जून) की दोपहर को उसकी पत्नी साइमा और उसके साले वसीम ने तस्लीम और उसकी बच्ची को धक्का देकर एक कमरे में बंद कर दिया।

इसके बाद उन लोगों ने दीवार को चुनवा दिया। पुलिस ने लोगों को यकीन दिलाया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, अब तक उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

इससे 10 दिन पहले भीड़ ने एक व्यक्ति को जिंदा जलाया

इससे 10 दिन पहले गुस्साई भीड़ ने एक व्यक्ति को कुरान के अपमान करने के आरोप में जिंदा जला दिया था। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, घटना खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले के मदयान इलाके की थी। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, इस हिंसा में 8 लोग घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए व्यक्ति का नाम मोहम्मद इस्माइल था, जो मदयान घूमने आया था। पुलिस ने बताया था कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इस बीच कुरान के कथित अपमान की बात पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कुछ ही देर बात गुस्साई भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया और संदिग्ध को अपने साथ ले गई। इस दौरान भीड़ ने स्टेशन में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। पहले भीड़ ने मोहम्मद इस्माइल की जमकर पिटाई की और इसका वीडियो बनाया। भीड़ ने उसे तब तक मारा जब तक वो अधमरा न हो गया। इसके बाद भीड़ में से कुछ लोग अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ लाए और इस्माइल पर डालकर उसे जला डाला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2024
पाकिस्तान के हैदराबाद में एक मां-बेटी को उन्हीं के रिश्तेदारों ने दीवार में चुनवा दिया। पाकिस्तानी न्यूज चैनल ARY के मुताबिक स्थानीय लोगों ने जब बच्ची की चीख पुकार सुनी…
 02 July 2024
फ्रांस में हुए नेशनल असेंबली के चुनाव में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पार्टी पिछड़ गई है। फ्रांस के गृह मंत्रालय ने सोमवार को वोटिंग के रिजल्ट जारी किए। रिजल्ट के…
 02 July 2024
पंजाब की खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव जीतने वाले खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के शपथ ग्रहण में देरी का मुद्दा अब अमेरिका में उठा है। इस मामले में अमेरिका…
 02 July 2024
अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को डोनाल्ड ट्रम्प के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि ट्रम्प के राष्ट्रपति रहते हुए लिए गए कई फैसलों…
 02 July 2024
ब्रिटेन में 4 जुलाई को वोटिंग होगी। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर हार का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। यूगॉव के सर्वे के मुताबिक सुनक की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी काे भारतीय…
 02 July 2024
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की रावलकोट जेल से 19 कैदी फरार हो गए हैं। इनमें से 6 को मौत की सजा सुनाई गई थी। घटना पुंछ के रावलकोट…
 02 July 2024
स्पेन की राजधानी मैड्रिड से रवाना हुई एक फ्लाइट की सोमवार को ब्राजील में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उरुग्वे जा रहा एयर यूरोपा का विमान टर्बुलेंस में फंस गया, जिसमें…
 02 July 2024
नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड की सरकार खतरे में है। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी और चीन समर्थनक केपी शर्मा ओली की पार्टी…
 18 January 2024
दावोस: भारत को ‘सफलता की असाधारण गाथा’ बताते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार की ‘उल्लेखनीय उपलब्धियों’ ने बहुत सारी भारतीय…
Advt.