अमृतपाल की शपथ का मुद्दा अमेरिका में उठा:सिख वकील जसप्रीत सिंह ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, NSA को बताया गलत

Updated on 02-07-2024 01:55 PM

पंजाब की खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव जीतने वाले खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के शपथ ग्रहण में देरी का मुद्दा अब अमेरिका में उठा है। इस मामले में अमेरिका के मशहूर सिख वकील जसप्रीत सिंह ने कल यूएसए की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की। जसप्रीत ने कहा कि इस मुलाकात को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही कोई समाधान निकलेगा।

यह मुलाकात कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिल्स शहर में हुई। मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। इस बैठक में अमृतपाल सिंह समेत सभी सिखों से जुड़े मुद्दे उठाए गए। जसप्रीत सिंह ने कहा कि अमृतपाल सिंह पर एनएसए बिल्कुल गलत तरीके से लगाया गया है। यह पूरी तरह से अवैध है। क्योंकि इसे अंग्रेजों ने आजादी से पहले के कानूनों के आधार पर लगाया है।

एनएसए की अवधि बढ़ाना गलत

सिख वकील जसप्रीत सिंह ने कमला हैरिस से कहा कि अमृतपाल सिंह ने भारतीय लोकसभा चुनाव भी जीता था। लेकिन भारी बहुमत से जीतने के बाद उन पर लगे एनएसए की अवधि एक साल के लिए बढ़ा दी गई। वह लगातार इस मामले को उठा रहे हैं।

अमृतपाल ने खडूर साहिब सीट से चुनाव जीता

अमृतसर से करीब 40 किलोमीटर दूर जल्लुपुर खेड़ा गांव के रहने वाले अमृतपाल सिंह वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख हैं। वह कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को हराकर खडूर साहिब सीट से सांसद बने हैं। अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में हजारों लोगों की भीड़ 23 फरवरी 2023 को अमृतसर के अजनाला थाने में घुस गई थी।

इसके बाद उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। 18 मार्च को अमृतपाल घर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस जांच एजेंसियों के साथ मिलकर एक महीने तक उसकी तलाश करती रही। 23 अप्रैल को पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को मोगा से गिरफ्तार किया था।

तब से अमृतपाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। खालिस्तानी विचारधारा का समर्थन करने के कारण उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है। अमृतपाल को चुनाव प्रचार के लिए जेल से बाहर आने की अनुमति नहीं थी, इसके बावजूद उन्हें 4 लाख से ज़्यादा वोट मिले।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2024
पाकिस्तान के हैदराबाद में एक मां-बेटी को उन्हीं के रिश्तेदारों ने दीवार में चुनवा दिया। पाकिस्तानी न्यूज चैनल ARY के मुताबिक स्थानीय लोगों ने जब बच्ची की चीख पुकार सुनी…
 02 July 2024
फ्रांस में हुए नेशनल असेंबली के चुनाव में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पार्टी पिछड़ गई है। फ्रांस के गृह मंत्रालय ने सोमवार को वोटिंग के रिजल्ट जारी किए। रिजल्ट के…
 02 July 2024
पंजाब की खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव जीतने वाले खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के शपथ ग्रहण में देरी का मुद्दा अब अमेरिका में उठा है। इस मामले में अमेरिका…
 02 July 2024
अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को डोनाल्ड ट्रम्प के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि ट्रम्प के राष्ट्रपति रहते हुए लिए गए कई फैसलों…
 02 July 2024
ब्रिटेन में 4 जुलाई को वोटिंग होगी। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर हार का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। यूगॉव के सर्वे के मुताबिक सुनक की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी काे भारतीय…
 02 July 2024
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की रावलकोट जेल से 19 कैदी फरार हो गए हैं। इनमें से 6 को मौत की सजा सुनाई गई थी। घटना पुंछ के रावलकोट…
 02 July 2024
स्पेन की राजधानी मैड्रिड से रवाना हुई एक फ्लाइट की सोमवार को ब्राजील में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उरुग्वे जा रहा एयर यूरोपा का विमान टर्बुलेंस में फंस गया, जिसमें…
 02 July 2024
नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड की सरकार खतरे में है। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी और चीन समर्थनक केपी शर्मा ओली की पार्टी…
 18 January 2024
दावोस: भारत को ‘सफलता की असाधारण गाथा’ बताते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार की ‘उल्लेखनीय उपलब्धियों’ ने बहुत सारी भारतीय…
Advt.