ब्रिटिश चुनाव- सुनक को नहीं मिल रहा भारतीयों का साथ:सर्वे में 65% भारतीय वोटर खिलाफ, कहा- डेढ़ साल में हमारे लिए कुछ नहीं किया

Updated on 02-07-2024 01:53 PM

ब्रिटेन में 4 जुलाई को वोटिंग होगी। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर हार का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। यूगॉव के सर्वे के मुताबिक सुनक की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी काे भारतीय वोटरों से भी समर्थन नहीं मिल रहा है। यहां के 65% भारतीय वोटर सुनक की पार्टी के खिलाफ हैं। ब्रिटेन में लगभग 25 लाख भारतीय वोट देंगे।

सर्वे में शामिल भारतीय वोटरों का कहना है कि प्रधानमंत्री सुनक के लगभग डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान भारतीयों के पक्ष में कोई भी बड़ा कदम नहीं उठाया गया है। वीजा के नियमों में पहले से ज्यादा कड़ाई कर दी गई है। साथ ही महंगाई और रोजगार के मुद्दों पर भी सुनक ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं।

पार्टी के रणनीतिकारों का मानना था कि सुनक के भारतवंशी होने के कारण यहां रहने वाले भारतीयों का झुकाव कंजर्वेटिव पार्टी की तरफ होगा। सुनक ने भी आउटरीच के प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो पाए हैं।

50 सीटों पर भारतीय वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं
ब्रिटेन की 650 में से लगभग 50 सीटों पर भारतीय वोटर हार-जीत में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इनमें से 15 सीटें जैसे लेस्टर, बर्मिंघम, कॉन्वेंट्री, साउथ हॉल और हैरॉस में तो भारतीय मूल के उम्मीदवार ही पिछले दो चुनाव से जीत दर्ज कर रहे हैं।

इन सीटों पर इस बार सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के प्रति भारतीय वोटरों में गुस्सा है। इन सीटों पर विपक्षी लेबर पार्टी के उम्मीदवारों को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अभी इन 15 सीटों में से 12 सीटें कंजर्वेटिव के पास हैं।

83 हजार भारतीयों ने ब्रिटेन की नागरिकता ली
पिछले पांच साल में 83 हजार 468 भारतीयों ने भारत की नागरिकता को छोड़कर ब्रिटेन की सिटिजनशिप ली है। यूरोप के किसी भी देश में ये सर्वाधिक है। इससे पहले 2022 तक गोल्डन वीजा स्कीम के तहत 254 भारतीय धनकुबेरों ने ब्रिटेन की नागरिकता ली थी।

सुनक ने समय से पहले की चुनाव की घोषणा
ब्रिटेन में 4 जुलाई को आम चुनाव होने हैं। PM सुनक ने 22 मई को अपने निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट से इसकी घोषणा की थी। बतौर प्रधानमंत्री ऋषि सुनक चुनाव में पहली बार वोटर्स के सामने जाएंगे। 2022 में सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी ने चुनाव से पहले PM फेस का ऐलान नहीं किया था।

44 साल के ऋषि सुनक ब्रिटेन में भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने अक्टूबर 2022 में पदभार संभाला था। यहां जनवरी 2025 में आम चुनाव होने की संभावना थी। सुनक के पास चुनाव की घोषणा के लिए दिसंबर तक का वक्त था, लेकिन उन्होंने 7 महीने पहले ही इसका ऐलान कर दिया।

चुनाव में सुनक का मुकाबला लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर से है। स्टार्मर इंग्लैंड में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के पूर्व डायरेक्टर और अप्रैल 2020 से लेबर पार्टी के नेता हैं। कई ओपिनियन पोल में लेबर पार्टी सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी से काफी आगे चल रही है।

सर्वे में हारते दिखे ऋषि सुनक
​​​​​​​
हाल ही में हुए द इकोनोमिस्ट के सर्वे में सुनक की पार्टी को 117 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। वहीं, सावंता-गार्जियन के सर्वे में दावा किया गया था कि कंजरवेटिव पार्टी 53 सीटों पर ही सिमट सकती है, जो 2019 के चुनाव की 365 सीटों की तुलना में बेहद कम है।

वहीं, 650 सीटों वाले सदन में कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी को 516 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। 7 सर्वे के औसत में भी सुनक को 95 और स्टारमर को 453 सीटें मिलती दिख रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2024
पाकिस्तान के हैदराबाद में एक मां-बेटी को उन्हीं के रिश्तेदारों ने दीवार में चुनवा दिया। पाकिस्तानी न्यूज चैनल ARY के मुताबिक स्थानीय लोगों ने जब बच्ची की चीख पुकार सुनी…
 02 July 2024
फ्रांस में हुए नेशनल असेंबली के चुनाव में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पार्टी पिछड़ गई है। फ्रांस के गृह मंत्रालय ने सोमवार को वोटिंग के रिजल्ट जारी किए। रिजल्ट के…
 02 July 2024
पंजाब की खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव जीतने वाले खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के शपथ ग्रहण में देरी का मुद्दा अब अमेरिका में उठा है। इस मामले में अमेरिका…
 02 July 2024
अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को डोनाल्ड ट्रम्प के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि ट्रम्प के राष्ट्रपति रहते हुए लिए गए कई फैसलों…
 02 July 2024
ब्रिटेन में 4 जुलाई को वोटिंग होगी। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर हार का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। यूगॉव के सर्वे के मुताबिक सुनक की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी काे भारतीय…
 02 July 2024
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की रावलकोट जेल से 19 कैदी फरार हो गए हैं। इनमें से 6 को मौत की सजा सुनाई गई थी। घटना पुंछ के रावलकोट…
 02 July 2024
स्पेन की राजधानी मैड्रिड से रवाना हुई एक फ्लाइट की सोमवार को ब्राजील में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उरुग्वे जा रहा एयर यूरोपा का विमान टर्बुलेंस में फंस गया, जिसमें…
 02 July 2024
नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड की सरकार खतरे में है। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी और चीन समर्थनक केपी शर्मा ओली की पार्टी…
 18 January 2024
दावोस: भारत को ‘सफलता की असाधारण गाथा’ बताते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार की ‘उल्लेखनीय उपलब्धियों’ ने बहुत सारी भारतीय…
Advt.