ड्रोन अटैक के बाद अब तोप से गोलीबारी अजरबैजान ने आर्मेनिया पर फिर किया हमला!

Updated on 04-09-2023 02:07 PM
मॉस्को: आर्मेनिया और अजरबैजान एक बार फिर युद्ध के करीब पहुंच गए हैं। आर्मेनियाई रक्षा मंत्रालय ने अजरबैजान पर आरोप लगाया है कि उसकी सेना ने अग्रिम सीमा चौकियों पर गोलीबारी की है। मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि 2 सितंबर को शाम 16:00 बजे और 16:10 बजे के बीच, अजरबैजानी सशस्त्र बलों की इकाइयों ने नोराबाक के पास अर्मेनियाई युद्ध चौकियों की ओर गोलीबारी की। इससे पहले अजरबैजान ने आरोप लगाया था कि आर्मेनिया उसके क्षेत्र में ड्रोन हमले करने की तैयारी है। इसके जवाब में अजरबैजान ने आर्मेनियाई ड्रोन कंट्रोल स्टेशन पर तुर्की से खरीदे गए टीबी-2 ड्रोन के जरिए हमला करने का वीडियो भी शेयर किया था।


आर्मेनिया के आरोपों पर क्या बोला अजरबैजान

अजरबैजान ने आर्मेनिया के आरोपों को खारिज किया है। अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि आर्मेनिया ने जो जानकारी साझा की है वो झूठ है। शुक्रवार को आर्मेनिया ने कहा कि सीमा पर गोलीबारी के कारण उसके चार सैनिक मारे गए हैं। उधर, अजरबैजान ने भी अपने एक सैनिक के घायल होने की सूचना दी है। आर्मेनियाई रक्षा मंत्रालय ने बाद में मरने वाले सैनिकों की संख्या संशोधित करते तीन लोगों तक कर दी। इस हमले के बाद आर्मेनिया-अजरबैजान सीमा पर तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है। दोनों देशों की सेनाओं ने एक दूसरे के हमले का जवाब देने के लिए सीमा पर चौकसी को बढ़ा दिया है।

आर्मेनिया और अजरबैजान कट्टर दुश्मन


आर्मेनिया और अजरबैजान की सीमा पर कई वर्षों से समय-समय पर गोलीबारी होती रही है। दोनों देश नार्गोनो-काराबाख को लेकर दशकों से जारी संघर्ष में शामिल हैं। सितंबर 2020 में नार्गोनो-काराबाख को लेकर दोनों देशों के बीच तीन महीने लंबा युद्ध हुआ था। इस यु्द्ध में दोनों देशों के सैकड़ों सैनिकों की मौत हुई थी। बाद में नवंबर 2020 में रूस की मध्यस्थता में त्रिपक्षीय युद्धविराम की घोषणा की गई थी। इस युद्धविराम के तहत युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में रूस ने अपने शांति सैनिकों को तैनात किया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच सितंबर 2022 में भी एक सैन्य झड़प हुई थी, जिसमें आर्मेनिया और अजरबैजान ने अपने दर्जनों सैनिकों के मारे जाने का दावा किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2024
पाकिस्तान के हैदराबाद में एक मां-बेटी को उन्हीं के रिश्तेदारों ने दीवार में चुनवा दिया। पाकिस्तानी न्यूज चैनल ARY के मुताबिक स्थानीय लोगों ने जब बच्ची की चीख पुकार सुनी…
 02 July 2024
फ्रांस में हुए नेशनल असेंबली के चुनाव में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पार्टी पिछड़ गई है। फ्रांस के गृह मंत्रालय ने सोमवार को वोटिंग के रिजल्ट जारी किए। रिजल्ट के…
 02 July 2024
पंजाब की खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव जीतने वाले खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के शपथ ग्रहण में देरी का मुद्दा अब अमेरिका में उठा है। इस मामले में अमेरिका…
 02 July 2024
अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को डोनाल्ड ट्रम्प के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि ट्रम्प के राष्ट्रपति रहते हुए लिए गए कई फैसलों…
 02 July 2024
ब्रिटेन में 4 जुलाई को वोटिंग होगी। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर हार का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। यूगॉव के सर्वे के मुताबिक सुनक की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी काे भारतीय…
 02 July 2024
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की रावलकोट जेल से 19 कैदी फरार हो गए हैं। इनमें से 6 को मौत की सजा सुनाई गई थी। घटना पुंछ के रावलकोट…
 02 July 2024
स्पेन की राजधानी मैड्रिड से रवाना हुई एक फ्लाइट की सोमवार को ब्राजील में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उरुग्वे जा रहा एयर यूरोपा का विमान टर्बुलेंस में फंस गया, जिसमें…
 02 July 2024
नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड की सरकार खतरे में है। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी और चीन समर्थनक केपी शर्मा ओली की पार्टी…
 18 January 2024
दावोस: भारत को ‘सफलता की असाधारण गाथा’ बताते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार की ‘उल्लेखनीय उपलब्धियों’ ने बहुत सारी भारतीय…
Advt.