पुलिस का दावा- सलमान की सुपारी दी गई थी:25 लाख में डील हुई, पाकिस्तान से AK-47 आनी थी, चार्जशीट में 5 आरोपियों के नाम

Updated on 02-07-2024 01:39 PM

एक्टर सलमान खान के घर हुई फायरिंग की जांच कर रही नवी मुंबई पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि लॉरेंस गैंग ने सलमान को मारने के लिए 25 लाख रुपए की सुपारी दी थी।

पुलिस ने अब इस मामले में गिरफ्तार किए गए लॉरेंस गैंग के 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

ये आरोपी सलमान पर हमला करने के लिए पाकिस्तान से एके-47 राइफल, एके-92 राइफल और एम-16 राइफल खरीदने की तैयारी कर रहे थे। इसके अलावा इन्होंने जिगाना पिस्तौल भी मंगवाने की कोशिश की, जिससे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी।

24 अप्रैल को गिरफ्तार किए गए थे 4 आरोपी
14 अप्रैल को सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। नवी मुंबई पुलिस ने 24 अप्रैल को लॉरेंस गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार किया था, जो पनवेल में सलमान की कार पर अटैक करने की प्लानिंग कर रहे थे।

इन आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ न्हाई, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और जीशान खान उर्फ जावेद खान के तौर पर हुई थी। मामले में पांचवें आरोपी को पुलिस ने 3 जून को हरियाणा से पकड़ा था।

पुलिस ने इस मामले में लॉरेंस, उसके भाई अनमोल, गोल्डी बराड़ समेत कुल 18 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

पुलिस ने लॉरेंस के सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़कर निकाली थी जानकारी
इस मामले पर 1 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पनवेल जोन 2 के DCP विवेक पनसारे ने कहा था- सलमान खान की हत्या की प्लानिंग को लेकर हमें कुछ इन्फॉर्मेशन मिली था। काफी जानकारी निकालने के बाद हम लॉरेंस से जुड़े हुए सोशल मीडिया ग्रुप में एड हुए और ग्रुप में जुड़ने के बाद वहां से जानकारी इक्टठा करते गए।

फिर 24 अप्रैल को हमने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बेंगलुरु से चिकना शूटर को गिरफ्तार किया। मामले में अभी भी 10-12 आरोपियों की तलाश जारी है।

इन्होंने एक्टर के फार्म हाउस और कई शूटिंग स्पॉट्स समेत गोरेगांव फिल्म सिटी की भी रेकी की थी। पुलिस को इनके मोबाइल से ऐसे कई विडियोज भी बरामद हुए हैं। कई फोन और सिमकार्ड भी बरामद किए गए हैं।

वीडियो कॉल कर पाकिस्तान से ऑर्डर की थी AK-47
इन चारों ने सलमान के घर और फार्महाउस की रेकी की थी। इनमें से अजय कश्यप ने पाकिस्तान में रहने वाले डोगर नाम के शख्स से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया था। वो सलमान पर अटैक करने के लिए वहां से AK-47 मंगवाने वाले थे।

आरोपी गैंगस्टर आनंदपाल की बेटी के भी संपर्क में थे
पुलिस के मुताबिक अरेस्ट हुए ये सभी आरोपी गैंगस्टर आनंदपाल की बेटी के भी संपर्क में थे। पुलिस ने यह भी आशंका जताई है कि पांचों सोशल मीडिया पर जुड़े अपने फॉलोअर्स का भी इस हत्या को अंजाम देने में इस्तेमाल कर सकते थे।
सभी आरोपियों के बीच को-ऑर्डिनेटर की भूमिका निभाने वाला अजय कश्यप है। अजय हथियारों की स्मगलिंग में भी शामिल था। पाकिस्तान से जुड़े एंगल की भी जांच की जा रही है।

नाबालिग के जरिए करवाते सलमान पर अटैक, फिर श्रीलंका भाग जाते
इसके अलावा पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, थाने, पुणे और गुजरात से आने वाले लॉरेंस और संपत नेहरा गैंग के तकरीबन 60 से 70 गुर्गे सलमान खान पर नजर रखे हुए हैं।

ये नाबालिगों के जरिए सलमान पर अटैक करने का प्लान बना रहे थे। अटैक के बाद इनका प्लान बोट के जरिए कन्याकुमारी से श्रीलंका भाग जाने का था।

14 अप्रैल को हुई थी अपार्टमेंट पर फायरिंग
इससे पहले बीते 14 अप्रैल को भी सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। दो बाइक से आए हमलावरों ने 5 राउंड फायर किए थे।

फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

अनमोल ने ली थी घटना की जिम्मेदारी
घटना वाले दिन ही सोशल मीडिया पर लॉरेंस के भाई अनमोल ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। हमले के दो दिनों बाद ही दोनों हमलावर गुजरात से गिरफ्तार किए गए थे।

शूटरों से हुई पूछताछ में भी दोनों ने लॉरेंस गैंग से ही इस काम के लिए सुपारी मिलने की बात कबूल की थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस और अनमोल को इस केस में आरोपी बनाया और अब वह लॉरेंस से पूछताछ की तैयारी कर रही है। लॉरेंस फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

इससे पहले सलमान को कब-कब मिली धमकी

जून 2022 में मॉर्निंग वॉक पर निकले सलमान के पिता सलीम खान जब घर लौटे तब उन्हें एक अज्ञात पत्र मिला था, जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र में लिखा था- 'तेरा मूसेवाला जैसा हाल बना देंगे सलमान खान।' इसके बाद सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया और बांद्रा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया।

पिछले साल मुंबई पुलिस ने फोन कर सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाले को हिरासत में लिया था। धमकी देने वाला 16 साल का एक नाबालिग था। उसने मुंबई पुलिस को एक कॉल के जरिए धमकी देते हुए अपना नाम रॉकी भाई बताया था। कहा कि वो राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है और 30 अप्रैल को सलमान को मार देगा।

पिछले साल ही जोधपुर के रहने वाले धाकड़राम ने सलमान के ऑफिशियल मेल पर 3 ई-मेल किए थे। इसमें लिखा था कि सलमान खान अगला नंबर तेरा है, तू जोधपुर आते ही सिद्धू मूसेवाला की तरह मारा जाएगा।

जनवरी 2024 में सलमान खान के फार्म हाउस में 2 अनजान लोगों ने फेंसिंग के तार तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की थी। पुलिस ने जब पकड़ा तो दोनों ने खुद को सलमान का फैन बताया। उनके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए थे। इस वजह से दोनों पर FIR भी दर्ज की गई है। सलमान खान लॉरेंस गैंग के निशाने पर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2024
2022 में एक नहीं, बल्कि 25-25 कॉपियों के 2 बंडल बदले गए थे। यही नहीं कॉपियों के कोडिंग में भी हेराफेरी की गई थी। यह खुलासा एक अभ्यर्थी के हाईकोर्ट…
 02 July 2024
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 28 मिनट तक बोला। उनका बयान यूपी पर केंद्रित रहा। सपा प्रमुख ने अयोध्या और पेपर…
 02 July 2024
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई ने हाईकोर्ट के जजों के कोर्ट रूम में लेट आने को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कोर्ट का समय सुबह साढ़े 10…
 02 July 2024
कर्नाटक के विश्व वोक्कालिगा महासमस्ताना मठ के संत कुमार चंद्रशेखरनाथ स्वामीजी ने 27 जून को डिप्टी CM डीके शिवकुमार के लिए सिद्धारमैया से मुख्यमंत्री पद छोड़ने की मांग की थी।इसे…
 02 July 2024
एक्टर सलमान खान के घर हुई फायरिंग की जांच कर रही नवी मुंबई पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि लॉरेंस गैंग ने सलमान को मारने…
 02 July 2024
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने धर्मांतरण पर तल्ख टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा- UP में भोले-भाले गरीबों को गुमराह कर ईसाई बनाया जा रहा। अगर ऐसे ही धर्मांतरण जारी रहा तो एक…
 02 July 2024
दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार (2 जुलाई) को CBI की ओर से की गई गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई होगी। केजरीवाल की ओर से…
 02 July 2024
महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 1 जुलाई को 2 प्रेग्नेंट महिलाओं में वायरस की पुष्टि होने के साथ, पिछले 11 दिनों में मरीजों…
 02 July 2024
पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर के चोपड़ा में महिला को सड़क पर पीटे जाने के मामले में गवर्नर आनंद बोस ने सोमवार (1 जुलाई) को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से रिपोर्ट…
Advt.