अखिलेश बोले-BJP की अयोध्या हार, भगवान राम का फैसला:संसद में कहा-पहली बार हारी हुई सरकार विराजमान

Updated on 02-07-2024 01:43 PM

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 28 मिनट तक बोला। उनका बयान यूपी पर केंद्रित रहा। सपा प्रमुख ने अयोध्या और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा- यूपी के साथ भेदभाव हुआ। जिसका खामियाजा जनता भुगत रही। यूपी सरकार पेपर लीक करा रही, जिससे उसे नौकरी न देनी पड़े, लेकिन आवाम ने हुकूमत का गुरूर तोड़ दिया।

अखिलेश ने कहा- देश में पहली बार हारी हुई सरकार विराजमान है। ये चलने वाली नहीं, गिरने वाली है। मनमर्जी नहीं, जनमर्जी चलेगी। यह भगवान राम का फैसला है। जो कहते थे उन्हें लाए हैं, उन्हें ही हरा दिया।

सपा प्रमुख ने अयोध्या में रामपथ धंसने और श्रीराम स्टेशन की दीवार गिरने पर तंज कसते हुए कहा- यूपी की मुख्य नगरी में अब तो नाव चल रही है। स्टेशन की दीवार बेईमानी की निशानी बन गई है।

अखिलेश की 7 बड़ी बातें पढ़िए...

1- अयोध्या की हार भगवान राम का फैसला
अखिलेश यादव ने कहा- जिसकी लाठी में आवाज नहीं होती, उसने अयोध्या में उन्हें हराया, जो उन्हें लाने का दावा करते थे। यह भगवान राम का फैसला है, होइहि सोई जो राम रचि राखा।

2- यूपी में विनाश की जिम्मेदारी कब लेंगे
विकास का ढिंढोरा पीटने वाले विनाश की जिम्मेदारी कब लेंगे? हमने सड़क बनाई तो हवाई जहाज उतरे। यूपी में अब सड़क पर नाव चल रही। देश के प्रधान सांसद जी ने अनाथ पशुओं के बारे में बहुत कुछ कहा था। तब वादा किया था, लेकिन कई चुनाव बीत गए। अभी तो गन्ने का रेट नहीं मिला है।

3- यूपी की मुख्य नगरी में अब तो नाव चल रही
यूपी में जहां विकास के नाम पर लूट का राज खोलते गड्ढे प्रदेश का नाम खराब कर रहे हैं। वहीं पहली बारिश में टपकती हुई छत और गिर चुकी स्टेशन की दीवार बेईमानी की निशानी बन गई है। यूपी की मुख्य नगरी में अब तो नाव चल रही है। और बारिश हुई तो नाव से चलना पड़ेगा।

4- नौकरी न देनी पड़े, इसलिए यूपी सरकार पेपर लीक करा रही
यूपी में जितनी प्रतियोगी परीक्षाएं हुईं, सबके पेपर लीक हुए। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा (NEET) का पेपर भी लीक हुआ है। सरकार इसलिए पेपर लीक करा रही है, जिससे लोगों को नौकरी न मिल सके।

5 - बनारसी चाहते रहे कोई उनका भी दर्द सुने
लोग क्यूटो की फोटो लेकर बनारस की गलियों से लेकर गंगा तक घूम रहे हैं। बनारसी चाहते हैं कि कोई गंगा जी के तल में उतरकर उनका दर्द भी जाने। यूपी की जनता का बस यही आग्रह है कि जिस गंगाजल को हाथ में लेकर सच बोलने की कसम खाई जाती है। कम से कम उनसे तो झूठ न बोला जाए।

6- EVM पर न कल भरोसा था, न आज
EVM पर हमें न कल भरोसा था, न आज है, न कल होगा। हम 80 की 80 सीटें भी जीत जाएंगे तो भी हमें EVM पर भरोसा नहीं है। हम EVM से जीतेंगे और EVM को हटाएंगे।

7- सरकार बताए प्रति व्यक्ति आय कितनी हुई
सरकार कहती है कि 5‌वीं अर्थव्यवस्था बन गई। सरकार को यह बताना चाहिए प्रति व्यक्ति आय कितनी हुई है। देश की इकोनॉमी कितनी पहुंच गई। यूपी की इकोनॉमी को एक ट्रिलियन की बनना है तो 35% की ग्रोथ चाहिए। हम हैप्पीनेस इंडेक्स में कहां खड़े हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2024
2022 में एक नहीं, बल्कि 25-25 कॉपियों के 2 बंडल बदले गए थे। यही नहीं कॉपियों के कोडिंग में भी हेराफेरी की गई थी। यह खुलासा एक अभ्यर्थी के हाईकोर्ट…
 02 July 2024
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 28 मिनट तक बोला। उनका बयान यूपी पर केंद्रित रहा। सपा प्रमुख ने अयोध्या और पेपर…
 02 July 2024
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई ने हाईकोर्ट के जजों के कोर्ट रूम में लेट आने को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कोर्ट का समय सुबह साढ़े 10…
 02 July 2024
कर्नाटक के विश्व वोक्कालिगा महासमस्ताना मठ के संत कुमार चंद्रशेखरनाथ स्वामीजी ने 27 जून को डिप्टी CM डीके शिवकुमार के लिए सिद्धारमैया से मुख्यमंत्री पद छोड़ने की मांग की थी।इसे…
 02 July 2024
एक्टर सलमान खान के घर हुई फायरिंग की जांच कर रही नवी मुंबई पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि लॉरेंस गैंग ने सलमान को मारने…
 02 July 2024
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने धर्मांतरण पर तल्ख टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा- UP में भोले-भाले गरीबों को गुमराह कर ईसाई बनाया जा रहा। अगर ऐसे ही धर्मांतरण जारी रहा तो एक…
 02 July 2024
दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार (2 जुलाई) को CBI की ओर से की गई गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई होगी। केजरीवाल की ओर से…
 02 July 2024
महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 1 जुलाई को 2 प्रेग्नेंट महिलाओं में वायरस की पुष्टि होने के साथ, पिछले 11 दिनों में मरीजों…
 02 July 2024
पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर के चोपड़ा में महिला को सड़क पर पीटे जाने के मामले में गवर्नर आनंद बोस ने सोमवार (1 जुलाई) को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से रिपोर्ट…
Advt.