बालिका सुधार गृह की खिड़की तोड़कर भागीं चार नाबालिग

Updated on 02-07-2024 01:23 PM
भोपाल । शहर के नेहरू नगर इलाके में स्थित बालिका सुधार गृह से सोमवार सुबह चार नाबालिग बालिकाएं खिड़की तोड़कर भाग गईं। सुबह प्रार्थना के दौरान जब सभी बालिकाओं की हाजिरी ली जा रही थी, तब इनके गायब होने की जानकारी बालिका सुधार गृह के प्रशासन को मिली। दिनभर की खोजबीन के बाद शाम सात बजे बालिका सुधार गृह प्रशासन द्वारा कमला नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बालिका सुधार गृह में चारों नाबालिग करीब चार से छह महीने पहले आई थीं। चारों की उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच है। सोमवार सुबह छह बजे उठकर उन्होंने सुधार गृह की वार्डन से अलमारी की चाबी मांगी थी। उसके बाद से वे परिसर में दिखाई नहीं दीं। वहीं सात बजे प्रार्थना और नाश्ते के समय सभी बालिकाओं की अटेंडेंस ली जाती है, जिसमें चारों नाबालिग मौजूद नहीं थीं।

बालिक गृह के प्रशासन को जैसे ही जानकारी मिली उन्होंने ढूंढ़ना शुरू किया और पाया कि एक खिड़की टूटी हुई थी, जिससे वे बाहर भागी हैं। काफी देर तक आसपास खोजबीन करने के बाद शाम को कमला नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। चार नाबालिग बालिकाओं में तीन भोपाल की हैं, जबकि एक विदिशा से लाई गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2024
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय स्तर पर IIRF university ranking में 40 वीं रैंक हासिल की है। शिक्षा मंत्रालय के अधीन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय को अनेक मानदंडों में उत्कृष्ट…
 02 July 2024
प्रदेश में आज से लोक निर्माण विभाग की सड़कों के गड्‌ढों की फोटो खींचकर आम जन विभाग द्वारा तैयार किए गए लोकपथ एप पर अपलोड कर सकेंगे। एप की खासियत…
 02 July 2024
सोमवार को संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं पर दिए गए बयान का बीजेपी, वीएचपी सहित कई हिंदु संगठन विरोध कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के सभी…
 02 July 2024
भोपाल । शहर के नेहरू नगर इलाके में स्थित बालिका सुधार गृह से सोमवार सुबह चार नाबालिग बालिकाएं खिड़की तोड़कर भाग गईं। सुबह प्रार्थना के दौरान जब सभी बालिकाओं की हाजिरी…
 02 July 2024
भोपाल। कटारा हिल्स इलाके के गौरीशंकर आवासीय परिसर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चौथी मंजिल के पोर्च से गिरकर 22 वर्षीय नवविवाहिता की मौत हो गई। एम्स से मिली सूचना के…
 02 July 2024
भोपाल। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ)में सोमवार को स्मार्टचिप कंपनी के कर्मचारियों ने काम नहीं किया। इससे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के पंजीयन कार्ड आदि प्रिंट नहीं हो सके। नतीजतन, यहां आए लोगों…
 02 July 2024
भोपाल। शहर सरकार का प्रस्तावित वार्षिक बजट महापौर मालती राय द्वारा नगर निगम परिषद की बैठक में रखा जाएगा। आइएसबीटी स्थित नगर निगम कार्यालय के सभा कक्ष में सुबह साढ़े ग्यारह…
 02 July 2024
भोपाल। प्रदेश में हुए नर्सिंग कालेज घोटाले को लेकर विधानसभा में मंगलवार को यानी चर्चा होगी। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने सरकार की सहमति से उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत…
 02 July 2024
भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह बयान…
Advt.