डिप्टी सीएम बनते ही अधिकारीयों की लगाई क्लास, बैरवा बोले- SP और SHO ने नहीं दिए अभी तक दर्शन

Updated on 20-12-2023 12:32 PM
जयपुर: राज्य के नए उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा अपने तीखे तेवरों से अधिकारियों की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे है। डिप्टी सीएम बनने के बाद बैरवा पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। जहां उन्होंने अपने तेवरों से अधिकारियों को आगाह किया कि आपको मेरा नहीं, जनता का काम करना होगा। जनता के काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे अच्छा है ऐसे अधिकारी खुद यहां से बोरियां-बिस्तर बांध ले। डिप्टी सीएम बैरवा ने मोजमाबाद और दूदू में अलग अलग सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने बैरवा का गर्म जोशी से स्वागत किया।

एसपी और SHO की शक्ल तक नहीं देखी : डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम बैरवा ने विधानसभा क्षेत्र में सभाओं के दौरान अधिकारियों को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने अधिकारियों को जनता के काम के लिए सदैव सचेत रहने की नसीहत दी। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मेरे पास डीजीपी, आईजी तक आ गए हैं। लेकिन मुझे अभी तक दूदू के एसपी और SHO के दर्शन नहीं हुए। उन्होंने निशाना बनाते हुए कहा कि ऐसे कर्मचारियों को चेतावनी देना चाहता हूं कि जनता की सेवा में कोई कसर छोड़ दी तो, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जनता को कोई परेशानी हुई तो, इससे पहले अपना स्थानांतरण करवा लेना।

पूर्ववर्ती सरकार पर जमकर कटाक्ष किया

डिप्टी सीएम ने जनसभाओं के दौरान पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की थी। लेकिन जनता ने अब उनको सही आईना दिखा दिया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना लगाते हुए कहा कि किसानों को कर्ज माफ करने का खोखला दावा किया गया। लेकिन किसानों को अपनी जमीनों से हाथ धोना पड़ा। कांग्रेस ने योजनाओं के नाम पर अपने चाहतों को रेवड़िया बांटकर प्रदेश पर कर्जा बढ़ाने का कार्य किया है। महिला और दलितों पर अत्याचार के मामले में कांग्रेस ने राजस्थान को नंबर एक बना दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2024
2022 में एक नहीं, बल्कि 25-25 कॉपियों के 2 बंडल बदले गए थे। यही नहीं कॉपियों के कोडिंग में भी हेराफेरी की गई थी। यह खुलासा एक अभ्यर्थी के हाईकोर्ट…
 02 July 2024
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 28 मिनट तक बोला। उनका बयान यूपी पर केंद्रित रहा। सपा प्रमुख ने अयोध्या और पेपर…
 02 July 2024
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई ने हाईकोर्ट के जजों के कोर्ट रूम में लेट आने को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कोर्ट का समय सुबह साढ़े 10…
 02 July 2024
कर्नाटक के विश्व वोक्कालिगा महासमस्ताना मठ के संत कुमार चंद्रशेखरनाथ स्वामीजी ने 27 जून को डिप्टी CM डीके शिवकुमार के लिए सिद्धारमैया से मुख्यमंत्री पद छोड़ने की मांग की थी।इसे…
 02 July 2024
एक्टर सलमान खान के घर हुई फायरिंग की जांच कर रही नवी मुंबई पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि लॉरेंस गैंग ने सलमान को मारने…
 02 July 2024
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने धर्मांतरण पर तल्ख टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा- UP में भोले-भाले गरीबों को गुमराह कर ईसाई बनाया जा रहा। अगर ऐसे ही धर्मांतरण जारी रहा तो एक…
 02 July 2024
दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार (2 जुलाई) को CBI की ओर से की गई गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई होगी। केजरीवाल की ओर से…
 02 July 2024
महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 1 जुलाई को 2 प्रेग्नेंट महिलाओं में वायरस की पुष्टि होने के साथ, पिछले 11 दिनों में मरीजों…
 02 July 2024
पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर के चोपड़ा में महिला को सड़क पर पीटे जाने के मामले में गवर्नर आनंद बोस ने सोमवार (1 जुलाई) को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से रिपोर्ट…
Advt.