गाथा राम मंदिर की : कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पुलिस ग्राउंड पहुंचे बृजमोहन

Updated on 18-01-2024 05:00 PM

रायपुर। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर छत्तीसगढ़ में भी उत्साह का माहौल है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिनकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी कड़ी में संस्कृति विभाग द्वारा 20 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम 'गाथा राम मंदिर की' की उत्साहपूर्वक तैयारियां की जा रही हैं। भगवान राम की गाथा तो हर कोई जानता है। मगर भव्य मंदिर बनाए जाने को लेकर पिछले 500 वर्षों के संघर्ष की जानकारी बेहद कम लोगों को ही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग द्वारा इस आयोजन के माध्यम से जनता को भव्य राम मंदिर की महागाथा से परिचित कराने के उद्देश्य से यह आयोजन करवाया जा रहा है।

इसी के तहत धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार देर रात कार्यक्रम स्थल पुलिस परेड ग्राउंड में तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारी, पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा अग्रवाल वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर भी गए और वहां पर की जा रही तैयारी का जायजा लिया।

अग्रवाल ने कहा कि, पूरे देश और दुनिया में प्रभु राम के आने की प्रतीक्षा हो रही है। और राम का ननिहाल खासतौर पर प्रभु के आगमन को लेकर उत्साहित है। और इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं और आयोजनों पर नजर रखने के लिए वो तैयारियों का जायज़ा लेने पुलिस परेड ग्राउंड और राम मंदिर पहुंचे।

बता दें कि इस गाथा में श्रीराम से चल कर लवकुश से शुरू होकर अयोध्या पर हुए हमलों और अयोध्या के रक्षकों की चर्चा होती है जिसमें हर उस महत्वपूर्ण व्यक्ति का नाम है, जो अयोध्या और श्रीराम मंदिर से सम्बद्ध है। साथ ही राजा विक्रमादित्य और माँ अहिल्याबाई होल्कर द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार, बैरागी साधुओं के संघर्ष, गर्भगृह से रामलला का निकाला जाना, गर्भगृह में रामलला का प्रकट होना, कार सेवा, कोठारी बन्धुओं के बलिदान, राजनीतिक उथल-पुथल और वर्तमान निर्माणाधीन मंदिर की भव्यता, दिव्यता और उसके पीछे केंद्र और राज्य सरकार के संकल्प का चित्रण किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 January 2024
रायपुर। आईईडी विस्फोट में घायल डीआरजी के जवान अरविंद एक्का की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वे बीजापुर के गंगालूर थाने में ग्राम कावड़गांव हिलोरी में नक्सलियों द्वारा किए ब्लास्ट…
 18 January 2024
भटगांव । नगर पंचायत भटगांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। यह प्रतियोगिता 31 जनवरी से शुरू होकर…
 18 January 2024
जांजगीर-चांपा।बहुचर्चित डबल मर्डर और लूट की गुत्थी को जांजगीर-चांपा पुलिस ने सुलझा लिया है। आपको बता दें कि चांपा के ग्राम सिवनी शराब दुकान में दो गार्ड की बेरहमी से…
 18 January 2024
रायपुर। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर छत्तीसगढ़ में भी उत्साह का माहौल है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिनकी तैयारियां जोरों पर…
 18 January 2024
रायपुर। रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे- 30 पर 2 ट्रकों के बीच टक्कर हो गई है। हादसा बस्तर के कोसा सेंटर के पास हुआ है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई…
 18 January 2024
कोण्डागांव। कोण्डागांव अपने आप में ढेरों प्राकृतिक संसाधनों के साथ अमूल्य सांस्कृतिक एवं पारम्परिक कलाओं को समेटे हुए है। यहां की संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्यता अपने आप में विलक्षण है। इन…
 18 January 2024
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आदेशानुसार रायपुर जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप के नेतृत्व में गुरुवार को रविशंकर विश्वविद्यालय में जिला युवा कांग्रेस ने 'रोजगार दो, न्याय दो' पोस्टर का विमोचन…
 18 January 2024
कोरबा। जिले में तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को ठोकर मार दी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में 20 ज्यादा लोग घायल हो गए हैं…
 18 November 2023
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ एक जनजातीय बाहुल राज्य है। यहां की संस्कृति व पारंपरिक इतिहास सबसे अनूठा है। राज्य की प्रकृति, रीति-रिवाज और खान-पान बेहद लोकप्रिय है। सर्दी के सीजन में यहां चावल…
Advt.