क्रिस्टियानो रोनाल्डा फूट-फूटकर रोने लगे, यूरो कप के रोमांचक मुकाबले में ऐसा क्या हुआ

Updated on 02-07-2024 02:12 PM
जर्मनी: पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रविवार को जर्मनी में यूरो 2024 राउंड ऑफ 16 मैच के पुर्तगाल और स्लोवेनिया मैच में पेनल्टी से गोल दागने में चूक गए, जिसके बाद वह रोते हुए दिखाई दिए। रोनाल्डो अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख सके और रो पड़े। उनकी मां, मारिया को भी स्टैंड में रोते हुए देखा गया था क्योंकि वह असहाय रूप से अपने सुपरस्टार बेटे की कोई मदद करने में असमर्थ थीं। हालांकि रोनाल्डो के टीम के साथियों ने उन्हें सपोर्ट किया। बता दें कि रोनाल्डो अगर अपनी पेनल्टी को गोल में कनर्ट कर देते। तो पुर्तगाल मैच जीतने के लिए एक मजबूत स्थिति में आ जाती। उन्होंने खेल के अंतिम मिनटों में बढ़त दिलाने की कोशिश की थी, जिसमें वह फ्लॉप हो गए।

शूट आउट में रोनाल्डो ने ली पहली पेनल्टी

दोनों टीमें एक्सट्रा टाइम में भी गोल करने में असफल रहीं थी जिसके बाद नतीजा निकालने के लिए मैच पेनल्टी शूट आउट में गया। यहां पर रोनाल्डो का आत्मविश्वास झलका, क्योंकि एक बार पेनल्टी मिस करने के बाद वह पेनल्टी शूट आउट के दौरान पुर्तगाल की तरफ से पेनल्टी लेने वाले पहले खिलाड़ी के रूप में आए और इस बार उन्होंने बॉल को गोल में पिरो दिया। पुर्तगाल ने 3-0 से पेनल्टी शूट आउट अपने नाम कर ली। इसी के साथ उन्होंने क्वार्टर फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। अब 6 जुलाई को क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल का सामना फ्रांस से होने वाला है। वहीं क्वार्टर फाइनल में स्पेन का सामना मेजबान जर्मनी से 5 जुलाई को होने वाला है।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूरो 2024 के राउंड ऑफ 16 में पेनल्टी शूटआउट में स्लोवेनिया को हराकर पुर्तगाल को यूरो 2024 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया। पुर्तगाल ने सोमवार को यूरो 2024 में पेनल्टी शूटआउट से स्लोवेनिया को 3-0 से हराया। यह एक रोमांचक मुकाबला रहा। इस मुकाबले में निर्धारित समय में दोनों टीम गोल नहीं कर पाई, इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में भी स्कोर 0-0 रहा। कोस्टा, इस रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल के लिए हीरो रहे। उन्होंने जोसिप इलिसिक, जुरे बाल्कोवेक और बेंजामिन वर्बिक की लगातार तीन पेनल्टी शॉट बचाई। इस बीच, उनके साथी रोनाल्डो, ब्रूनो फर्नांडीस और बर्नार्डो सिल्वा ने पेनल्टी को गोल में बदला, जिससे पुर्तगाल की 3-0 से जीत सुनिश्चित हुई और क्वार्टर फाइनल में जगह बनी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2024
टीम इंडिया को नया हेड कोच श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज से मिलेगा। भारतीय टीम 3 वनडे और 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने श्रीलंका जाएगी। सीरीज की शुरुआत 27…
 02 July 2024
मुंबई: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा एंड कंपनी इस लक्त खराब मौसम की वजह से बारबाडोस में ही फंसे हुए हैं। हालांकि युवा भारतीय…
 02 July 2024
लंदन: गत चैंपियन कार्लोस अलकराज ने विंबलडन के पहले दौर में सोमवार को क्वालीफायर मार्क लाजल पर सीधे सेटों में 7-6 (3), 7-5, 6-2 जीत दर्ज की। विश्व रैंकिंग में 269…
 02 July 2024
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप जीतने का अभियान पिछले पांच सालों में एक रियर केस था जब भारतीय टीम के पास चयन के लिए अपने सभी खिलाड़ी फिट और उपलब्ध थे।…
 02 July 2024
जर्मनी: पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रविवार को जर्मनी में यूरो 2024 राउंड ऑफ 16 मैच के पुर्तगाल और स्लोवेनिया मैच में पेनल्टी से गोल दागने में चूक गए, जिसके बाद वह…
 02 July 2024
नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने पिछले दिनों पहलवान बजरंग पूनिया को दूसरी बार सस्पेंड कर दिया था। एजेंसी का बजरंग पूनिया पर आरोप है कि उन्होंने नेशनल एंटी डोपिंग…
 02 July 2024
भारत की मेंस टीम ने शनिवार को टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर टाइटल जीतने के बाद भारत की महिला टीम ने भी साउथ अफ्रीका के…
 18 January 2024
बेंगलुरु: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच रोमांच की सारी हदें पार कर दी। दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहने के बाद सुपर ओवर भी टाई हो गया। इसके…
 18 January 2024
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले 3 मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप किया है। टीम इंडिया ने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर…
Advt.