आयुष शर्मा ने बताई अर्पिता खान से शादी की कहानी:बोले-'पेरेंट्स ने कहा था कि कमाते कुछ हो नहीं, इतने बड़े घर की लड़की के खर्चे कैसे उठाओगे?'

Updated on 02-07-2024 02:59 PM

बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। आयुष ने सलमान खान की बहन अर्पिता से शादी की है। एक इंटरव्यू में आयुष ने कहा है कि जब उन्होंने अपने पेरेंट्स को अर्पिता से शादी करने के बारे में बताया था तो वे परेशान हो गए थे।

आयुष हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचे थे जहां उन्होंने अर्पिता के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की।उन्होंने उस टाइम को याद किया जब वो 24 साल के थे और उन्होंने अपने पेरेंट्स को अर्पिता के बारे में बताते हुए कहा था कि वो उनसे शादी करना चाहते हैं।

आयुष बोले कि जब उन्होंने शादी के बारे में बात की तो उनके पिता परेशान हो गए थे क्योंकि तब तक उनकी पहली फिल्म भी रिलीज नहीं हुई थी और वो कुछ कमाते भी नहीं थे।

पिता ने कहा-अर्पिता के खर्चे कैसे उठाओगे?

आयुष बोले, 'पापा ने कहा कि तुम काम नहीं करते, कुछ कमा भी नहीं रहे। इसके बावजूद तुम ऐसी लड़की से शादी करना चाहते हो जो इतने बड़े घर की है। तुम उसके खर्चे कैसे उठाओगे?'

आयुष के मुताबिक, उन्होंने अपने पिता से फाइनेंशियल हेल्प मांगी थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।

आयुष ने ये भी बताया कि उनके पिता को रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन उनकी मां को इस बात की चिंता थी कि अलग-अलग बैकग्राउंड के परिवार कैसे तालमेल बैठा पाएंगे। बाद में जब उनके पेरेंट्स खान फैमिली से मिले तो उनके सारे डाउट्स क्लियर हो गए।

2014 में हुई थी आयुष-अर्पिता की शादी

आयुष और अर्पिता की शादी हैदराबाद के होटल फलकनुमा में 18 नवंबर 2014 को हुई थी। इस शादी की बागडोर खुद सलमान ने संभाली थी। शादी के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई थी। अब आयुष और अर्पिता दो बच्चों के पेरेंट्स बन चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2024
बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। आयुष ने सलमान खान की बहन अर्पिता से शादी की है। एक इंटरव्यू में आयुष ने…
 02 July 2024
साल 2022 में, शीजान खान की को-एक्टर तुनिषा शर्मा ने टीवी शो 'अलादीन नाम तो सुना होगा' के सेट पर सुसाइड कर लिया था। तुनिषा की मां, वनिता शर्मा ने…
 02 July 2024
पंचायत की रिंकी यानी सानविका। सीजन-3 में इन्होंने अपनी मासूमियत और सादगी से ऑडियंस को काफी प्रभावित किया है। मध्य प्रदेश की जबलपुर की रहने वाली सानविका का मुंबई का…
 02 July 2024
फिल्म 'एनिमल' के लिए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे रणबीर कपूर क्या माइंडसेट था। इस बात का खुलासा हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर के फिटनेस ट्रेनर शिवोहम ने…
 02 July 2024
नवाजुद्दीन सिद्दीकी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने साल 1999 से लेकर अब तक बॉलीवुड में एक लंबा सफर तय किया है। स्ट्रगल के बाद…
 02 July 2024
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में तीन रेसिडेंशियल फ्लैट 7.84 करोड़ रुपये में गिरवी रखे और मुंबई के जुहू में एक कमर्शियल प्रॉपर्टी 18 लाख रुपये प्रति…
 02 July 2024
कमल हासन और रजनीकांत तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स हैं। दोनों ने करीब 16 फिल्मों में साथ काम किया, लेकिन फिर दूरी बना ली। हमेशा एक-दूसरे का सपोर्ट करने वाले…
 02 July 2024
एक्टर चंकी पांडे ने फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट दी हैं। एक्टर ने अपने स्ट्रगल के दिनों का याद करते हुए बताया कि कैसे उन्हें प्रोड्यूसर्स के ऑफिस के सामने…
 02 July 2024
टीवी सीरियल 'दीया और बाती' में संध्या बींदणी का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस दीपिका सिंह अक्सर चर्चा में रहती हैं। वो इन दिनों 'मंगल लक्ष्मी' सीरियल में…
Advt.